Daily Horoscope

Weather Updates: बेमौसम बारिश ने बढ़ाई परेशानी, ओलों की मार से फसलें तबाह

Updated: शनिवार, 18 मार्च 2023 (09:18 IST)
नई दिल्ली। पूरे देश में इस समय बेमौसम का मिजाज बदला-बदला-सा नजर आ रहा है। बेमौसम बरसात के साथ ही आंधी और ओलों का कहर टूट रहा है। उत्तर भारत के मैदान से लेकर नॉर्थ ईस्ट की पहाड़ियां हों या फिर दक्षिण भारत का समुद्र तटीय इलाका हो, हर जगह इस तूफानी मौसम का कहर बराबर महसूस किया जा रहा है। देश में कई जगह ओले भी पड़े हैं।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अनुमान जताया है कि 18 से 20 मार्च तक उत्तर-पश्चिम भारत के पश्चिमी हिमालयी इलाके, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ काफी व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 4 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर ओले गिरने की संभावना है।
 
देश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में काफी बारिश हुई। कई जगह आंधियां चलीं और ओले भी गिरे। असम, मेघालय, गुजरात, रतलाम और तटीय आंध्रप्रदेश में भारी बारिश हुई जबकि उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी देखी गई।
 
मराठावाड़ा में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से 5 लोगों की मौत: महाराष्ट्र के मराठावाड़ा क्षेत्र में इस सप्ताह की बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि में 5 लोगों की मौत हो गई। साथ ही करीब 4,950 हैक्टेयर में फैली फसल भी बर्बाद हो गई।
 
मंडलीय आयुक्त कार्यालय द्वारा शुक्रवार को तैयार एक रिपोर्ट के अनुसार मध्य महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के 8 जिलों में औसतन 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को नांदेड़ में सबसे अधिक 5.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जुड़ीं अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग परभणी जिले के थे।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, नगालैंड, मणिपुर और तेलंगाना और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
 
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, शेष पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, पश्चिम बंगाल, शेष आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पूर्वी गुजरात में हल्की बारिश संभव है। देशभर में दिन के तापमान में और गिरावट आएगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख