sundarkand

दिल्ली में तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Updated: रविवार, 28 दिसंबर 2014 (20:05 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत के लोगों को रविवार को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा और दिल्ली सहित कई जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई और घने कोहरे से सड़क, रेल तथा हवाई यातायात बुरी तरह बाधित हुआ। दिल्ली में पांच साल का सबसे कम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण 55 विमानों की आवाजाही में देरी हुई जबकि तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का रास्ता बदलना पड़ा जबकि क्षेत्र की 80 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
 
राष्ट्रीय राजधानी में आज मौसम ने पिछले पांच साल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया और पारा सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 2.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। घने कोहरे के कारण 55 विमान सेवाएं और 70 ट्रेनें प्रभावित हुईं।
 
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, ‘यह तापमान दिल्ली का पिछले पांच साल में सबसे कम तापमान है। हो सकता है कि यह पिछले एक दशक का भी सबसे कम हो लेकिन फिलहाल इस संबंध में तुरंत आंकड़े उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।’ दिल्ली का अब तक का सबसे कम तापमान 26 दिसंबर 1945 को मात्र 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
जम्मू कश्मीर भी कड़ाके की ठंड के दौर से गुजर रहा है और राज्य की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि लेह में मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।
 
लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 17.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 15.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा और यह लेह के बाद राज्य में दूसरी सबसे ठंडी जगह रहा। 
श्रीनगर इस सत्र की सबसे ठंडी रात का गवाह बना और न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। भीषण ठंड की वजह से श्रीनगर के प्रसिद्ध डल झील समेत कई जलाशय जम गए।
 
इस बीच, पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड का असर लगातार जारी है और 2.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ चंडीगढ़ में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही।
 
हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 3.1 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। अंबाला में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।
 
पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में सुबह कोहरा छाया रहा। वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.6, 3.7 और 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
राजस्थान में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है और 1.4 डिग्री सेल्सियस के साथ चुरू राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 4.3 डिग्री, उदयपुर में 4.4 डिग्री, जयपुर में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण 13 ट्रेनें देरी से चल रही है।
 
इस बीच, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मथुरा में तापमान डेढ़ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)
Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं