Hanuman Chalisa
✕

वोडाफोन-आइडिया विलय प्रक्रिया पूरी, देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी का उदय

Updated: शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (18:50 IST)
नई दिल्ली। आइडिया सेल्यूलर लि. और वोडाफोन ने शुक्रवार को 23.2 अरब डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) के भारतीय कारोबार के विलय की शुक्रवार को घोषणा की। इसके साथ ही देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी अस्तित्व में आई है, जो रिलायंस जियो से मिल रही प्रतिस्पर्धा को टक्कर दे सकेगी।
 
 
दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा कि विलय के बाद बनने वाली नई इकाई वोडाफोन आइडिया लि. कहलाएगी और उसके ग्राहकों की संख्या 40.8 करोड़ तथा बाजार हिस्सेदारी 35 प्रतिशत से अधिक होगी। नई इकाई अपने वृहद आकार के साथ भारती एयरटेल को पीछे छोड़ देगी, जो फिलहाल देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है।
 
बयान के अनुसार आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला नई कंपनी के चेयरमैन होंगे। इसके निदेशक मंडल में 12 सदस्य होंगे। आइडिया सेल्यूलर आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी है। वोडाफोन के पास मुख्य वित्त अधिकारी नियुक्त करने का अधिकार है और दोनों कंपनियों ने बालेश शर्मा को नई कंपनी का सीईओ नियुक्त किया है। इस विलय से वोडाफोन इंडिया और आइडिया लागत में अच्छी-खासी कटौती कर पाएंगी और इससे डटकर रिलायंस जियो का सामना कर पाएंगे। इस सौदे से 14,000 करोड़ रुपए की बचत अनुमानित है।
 
रिलायंस जियो से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए दूरसंचार क्षेत्र में नए पैमाने की मितव्ययिता प्राप्त करने के लिए एकीकरण देखा जा रहा है। रिलायंस जियो ने 25 अरब डॉलर के निवेश से देशभर में 4जी डेटा सेवा शुरू की। इसमें ग्राहकों को मुफ्त में बातचीत की पेशकश की गई।

कंपनी के ग्राहकों की संख्या 2 साल में 23 करोड़ पहुंच गई, वहीं भारती एयरटेल ने इसकी शुरुआत करते हुए नॉर्वे की टेलीनॉर का अधिग्रहण किया था। बाद में कंपनी ने टाटा टेलीसर्विसेज लि. (टीटीएसएल) तथा टाटा टेलीसर्विसेज के ग्राहक मोबाइल कारोबार का अधिग्रहण किया।
 
बिड़ला ने कहा कि आज हमने भारत की अग्रणी दूरसंचार कंपनी सृजित की है। यह वास्तव में ऐतिहासिक क्षण है और इसका उद्देश्य एक बड़ा कारोबार सृजित करने से कहीं बड़ा है। हमारा दृष्टिकोण नए भारत को सशक्त बनाना तथा देश की युवाओं की आकांक्षा को पूरा करना है।

इस सौदे से वोडाफोन इंडिया का उपक्रम मूल्य 82,800 करोड़ रुपए तथा आइडिया का 72,200 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। वोडाफोन की नए कारोबार में 45.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, वहीं आदित्य बिड़ला समूह की 4.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 3,900 करोड़ रुपए के भुगतान के बाद 26 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
 
बयान के अनुसार कंपनी के पास आय के हिसाब से 32.2 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी होगी और 9 दूरसंचार सर्कलों में पहले पायदान पर होगी। विलय के बाद बनी इकाई के पास 3,40,000 ब्रॉडबैंड साइट होंगे जिसके दायरे में 84 करोड़ भारतीय हैं। 2,00,000 जीएसएम साइट के साथ सबसे बड़ा वॉयस नेटवर्क होगा जिसके दायरे में 1.2 अरब लोग (आबादी का 92 प्रतिशत) होंगे और इसकी पहुंच 5,00,000 शहरों तथा गांवों में होगी।
 
कुल मिलाकर करीब 2.35 लाख किलोमीटर फाइबर के साथ 1,850 मेगाहर्ट्ज का व्यापक स्पेक्ट्रम पोर्टफोलियो होगा। इससे ग्राहकों को बातचीत और ब्रॉडबैंड के मामले में पहले से बेहतर सेवा मिल पाएगी। इसकी पहुंच 5,00,000 शहरों तथा गांवों में होगी। कंपनी के पास 17 लाख से अधिक दुकानें होंगी, जो कंपनी के लिए काम करेंगी। इसके अलावा 15,000 ब्रांडेड दुकानें होंगी। कंपनी का शुद्ध कर्ज 30 जून 2018 को 1,09,200 करोड़ रुपए था।
 
नई कंपनी के सीईओ बालेश शर्मा ने कहा कि हम अपने खुदरा और कंपनी ग्राहक दोनों को बेहतर सेवा देने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम उनकी उभरती डिजिटल और संपर्क जरूरतों को नए उत्पादों, सेवाओं और समाधान के जरिए पूरा करेंगे। (भाषा)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख