dipawali
✕

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में 6,000 रन पूरे करने वाले 10वें बल्लेबाज बने

Updated: शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (18:57 IST)
साउथेम्पटन। भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में 6,000 रन पूरे करने वाले भारत के 10वें और दुनिया के 66वें बल्लेबाज बन गए। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान पहली पारी में अपना 6ठा रन पूरा करते ही यह उपलब्धि हासिल की।
 
 
कोहली ने अपनी 119वीं पारी में 6,000 रन पूरे किए और इस तरह से वे सुनील गावस्कर (117) के बाद सबसे कम पारियों में इस मुकाम पर पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। विश्व रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम पर है जिन्होंने 68 पारियों में 6,000 टेस्ट रन पूरे किए थे।
 
भारत की तरफ से कोहली से पहले जिन खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में 6,000 रन पूरे किए थे उनमें सचिन तेंदुलकर (15,921), राहुल द्रविड़ (13,265), सुनील गावस्कर (10,122), वीवीएस लक्ष्मण (8,781), वीरेन्द्र सहवाग (8,503), सौरव गांगुली (7,212), दिलीप वेंगसरकर (6,868), मोहम्मद अजहरुद्दीन (6,215) और गुंडप्पा विश्वनाथ (6,080) शामिल हैं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख