dharma sangrah

कांग्रेस का आरोप, गुजरात में हिंसा भाजपा की साजिश, मुख्‍यमंत्री ने नहीं उठाए कोई कदम

Updated: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (16:11 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी ने असफलताओं तथा घोटालों से ध्यान बांटने के लिए गुजरात में हिंसा करने की साजिश की और मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए, इसलिए उन्हें तत्काल हटा दिया जाना चाहिए।


कांग्रेस प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने यहां पार्टी की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि इस साजिश में भाजपा के नेता तथा विधायक शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो भी दिखाया जिसमें हिम्मतनगर के विधायक राजेंद्र सिंह चावड़ा लोगों को भड़का रहे हैं कि गुजरात में कार्यरत फैक्ट्रियों में स्थानीय लोगों को 80 फीसदी नौकरियां दी जानी चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि इसी वीडिया में वहां मौजूद भीड़ में से हिंसा को भड़काने वाली आवाज आ रही है। गोहिल ने कहा कि गुजरात में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के साथ जो हिंसा की जा रही है वह राजनीति से प्रेरित है और भाजपा ने राजनीतिक लाभ अर्जित करने के लिए यह साजिश की। भाजपा के लोग किस तरह से इसमें शामिल रहे हैं, सोशल मीडिया के अलावा गुजराती भाषा के अखबारों ने इस बारे में खबरें छापी हैं।

इन खबरों के अनुसार, साजिश में भाजपा के विधायक भी शामिल हैं। कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर की भड़कावे संबंधी गतिविधि के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए और कांग्रेस इसकी कभी इजाजत नहीं देती और ऐसी घटनाओं की निंदा करती है।

उन्होंने कहा कि शुरू में अल्पेश ने संभवत: आक्रोश में कुछ गलत कर दिया हो लेकिन बाद में वह जिस तरह से स्थिति को सुलझाने के अभियान में जुट गए वह सभी ने देखा और उसे देखते हुए ही भाजपा की हिम्म्त उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की नहीं हुई है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख