Daily Horoscope
✕

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवा‍दियों ने कई घरों को फूंका, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

Updated: मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026 (14:00 IST)
Manipur violence case : पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति बहाली की तमाम कोशिशों के बीच हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्‍य में एक बार फिर हिंसा ने विकराल रूप धारण कर लिया है। राज्य के उखरुल जिले में हथियारबंद उग्रवादियों ने कई घरों में आग लगा दी और अंधाधुंध गोलीबारी की। खबरों के अनुसार, लगभग 30 से ज्यादा घरों को आग के हवाले कर गया है। आगजनी के बाद लोग घर छोड़कर भाग गए। यह हिंसा तांगखुल नगा समुदाय के एक सदस्य पर हमले को लेकर तनाव बढ़ने के बीच हुई। सरकार ने जिले में 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड कर दी है। प्रशासन ने पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया है। 
 
खबरों के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति बहाली की तमाम कोशिशों के बीच हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्‍य में एक बार फिर हिंसा ने विकराल रूप धारण कर लिया है। राज्य के उखरुल जिले में हथियारबंद उग्रवादियों ने कई घरों में आग लगा दी और अंधाधुंध गोलीबारी की। खबरों के अनुसार, लगभग 30 से ज्यादा घरों को आग के हवाले कर गया है। आगजनी के बाद लोग घर छोड़कर भाग गए।
ALSO READ: मणिपुर में ताबड़तोड़ 3 IED ब्लास्ट, धमाकों से थर्राया इलाका, 2 घायल
यह हिंसा तांगखुल नगा समुदाय के एक सदस्य पर हमले को लेकर तनाव बढ़ने के बीच हुई। उपद्रवियों ने सुनियोजित तरीके से हमला किया। गोलीबारी की आड़ में उन्होंने पेट्रोल बम और ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल कर घरों में आग लगा दी। जातीय हिंसा की आग अब उन इलाकों में भी फैल रही है, जो अब तक शांत थे। सरकार ने जिले में 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड कर दी है। 
 
हिंसा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पहाड़ी इलाके में घना धुआं फैलता हुआ दिखाई दे रहा है। कई ग्रामीणों ने कुकी बहुल कांगपोकपी जिले के मोटबुंग और सैकुल के कुछ हिस्सों में शरण ली है। इस भयानक मंजर को देखकर स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई।
ALSO READ: हिंसा के बीच किसने दी बांग्‍लादेश को चेतावनी, कहा- भारत के बिना अस्तित्व नहीं, यूनुस सरकार से की यह अपील
हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया है। स्थिति तनावपूर्ण है और सुरक्षाबल हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख