sundarkand
✕

कांग्रेस को समर्थन के ऑफर पर VHP नेता का यू-टर्न, राम मंदिर पर कर दिया था यह बड़ा वादा

Updated: रविवार, 20 जनवरी 2019 (15:18 IST)
विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि यदि कांग्रेस हमारे लिए अपने दरवाजे खोलती है और अपने चुनावी घोषणा पत्र में राममंदिर निर्माण को शामिल करती है तो हम कांग्रेस का साथ देने की सोच सकते हैं। देखते ही देखते मामले पर बवाल मच गया और विश्‍व हिंदू परिषद अपनी बाद से पलट गया।
 
राम मंदिर मामले पर भाजपा से नाराज चल रही विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि हमें लगता था कि सरकार कानून बनाएगी। हमने आग्रह भी किया था और सरकार को कानून लाना भी चाहिए था। लेकिन अब लगता है कि सरकार कानून नहीं लाएगी।
 
हालांकि उन्होंने कांग्रेस पर राममंदिर मुद्दे को कोर्ट में लटकाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस मामले को लेकर हम संतों के बीच जाएंगें। 1 फरवरी को होने वाली धर्म संसद में ही तय होगा कि आगे क्या करना है। 
 
बहरहाल आलोक कुमार के इस बयान पर बवाल मच गया। कुछ लोग इसे राम मंदिर मामले पर विहिप का भाजपा पर दबाव बनाने का हथकंडा मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे अवसरवादिता बता रहे हैं।

मामले पर बवाल मचने पर आलोक कुमार ने अपनी सफाई में कहा ‍कि इस मामले को जरूरत से ज्यादा तूल दिया गया है। न तो हम कांग्रेस का समर्थन करने के बारे सोच रहे हैं और न ही भविष्य में ऐसा कुछ करेंगे। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख