suvichar

Twitter पर शुरू हुआ वेरिफिकेशन, यूजर्स ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Updated: शुक्रवार, 21 मई 2021 (18:27 IST)
Twitter का ब्लू टिक वेरिफिकेशन प्रोसेस दोबारा शुरू हो गया है। अब यूजर्स अकाउंट वेरिफाई कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। साल 2017 में इस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया था। आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं ब्लू टिक के लिए आवेदन।

अब यूजर्स अपने अकाउंट को वेरिफाई कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि हम बेहद खुश हैं कि हमने वेरिफिकेशन आवेदन प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया है। हमारा यह कदम ज्यादा पारदर्शिता और विश्वसनीयता प्रदान करने में नील का पत्थर साबित होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2017 में वेरिफिकेशन प्रोसेस को बंद कर दिया गया था।

ट्विटर ने कहा है कि केवल छह प्रकार के अकाउंट को ब्लू टिक मिलेगा। इनमें सरकार, कंपनी-ब्रांड, स्पोर्ट-गेमिंग, एंटरटेनमेंट, पत्रकार और ऑर्गेनाइजर-प्रभावशाली लोग शामिल हैं। ट्विटर ने आगे कहा है कि इस वर्ष के अंत तक हम वेरिफिकेशन के लिए वैज्ञानिक, शिक्षा और धार्मिक नेताओं जैसी श्रेणी को शामिल करेंगे।

ये है Twitter वेरिफिकेशन का प्रोसेस
ट्विटर पर आपका नाम अपने असली नाम या फिर उससे मिलता-जुलता होना चाहिए। यही नियम कंपनी के मामले में भी लागू होता है।

Twitter पर वेरिफाइड फोन नंबर, कंफर्म ईमेल आईडी, व्‍यक्ति या फिर कंपनी या ब्रांड के बारे में विस्‍तृत जानकारी दर्ज करनी होगी।

कंपनी, ब्रांड या अकाउंट यूजर का असली फोटो देना होगा।

व्‍यक्तिगत अकाउंट होने पर जन्‍मदिन की जानकारी देनी होगी।

ट्विटर की प्राइवेसी सेटिंग में पब्लिक ट्वीट्स सेट होना।

verification.twitter.com पर जाकर आपको यह बताना होगा कि आप ऐसा क्‍या काम करते हैं, जिसके लिए आपके अकाउंट को वेरिफाई किया जाए।

सरकार द्वारा जारी पहचान दस्‍तावेज की स्‍कैन कॉपी को अपलोड करना। (मसलन, ड्राइवर लाइसेंस या पासपोर्ट)
verification.twitter.com पर दिए गए स्‍टेप्‍स को एक के बाद एक करके पूरा करते जाइए।

इसके बाद ट्विटर आपको एक ईमेल भेजकर बताएगा कि आपका अकाउंट वेरिफाइ हुआ है या नहीं। अगर
आपका अकाउंट वेरिफाई नहीं होता है तो 30 दिन बाद आप फिर से यही प्रक्रिया दोहराइए।

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

तेलंगाना में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई बस, 6 की मौत और 20 घायल

गुजरात में यात्रियों के लिए खुशखबरी, ST निगम चलाएगा 6,500 बसें, 101 नई बसों को हरी झंडी, बहनों और बच्चों के लिए मुफ्त यात्रा

दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर अस्थाई रोक, ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला

कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर क्यों मचा विवाद? राहुल गांधी के समर्थन से फिर गरमाई बहस, कंगना ने दिया था बयान

India China Relations : भारत-चीन संबंधों में आई नई गर्माहट, अजीत डोभाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शी जिनपिंग ने दी स्पष्ट दिशा

अगला लेख