dharma sangrah
✕

महामारी से बचाव के लिए तमिलनाडु में बना कोरोना देवी का मंदिर

Updated: शुक्रवार, 21 मई 2021 (18:25 IST)
कोयंबटूर। कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है और तमिलनाडु का कोयंबटूर जिला भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में लोग इस महामारी से बचाव के लिए ईश्वरीय शक्तियों से हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहे हैं और इसी कड़ी में शहर के बाहरी इलाके में कोरोना देवी का मंदिर स्थापित किया गया है।

ALSO READ: पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का कोरोना से निधन, चिपको आंदोलन में निभाई थी बड़ी भूमिका
 
यह मंदिर प्लेग मरियम्मन मंदिर की तरह है जिसकी स्थापना करीब 150 साल पहले प्लेग की महामारी से बचाव के लिए की गई थी। शहर के बाहरी इलाके इरुगुर में कामत्चिपुरी अधीनम नामक मठ ने इस मंदिर की स्थापना की है जिसमें कोरोना देवी की प्रतिमा स्थापित की गई है।
 
अधीनम के सूत्रों ने बताया कि काले पत्थर से बनी करीब डेढ़ फुट की यह प्रतिमा मठ परिसर के भीतर ही मंदिर में स्थापित की गई है और रोजाना इस महामारी से लोगों को बचाने के लिए प्रार्थना की जा रही है, जो 48 दिनों तक चलेगी। हालांकि किसी महामारी के दौर में उक्त बीमारी के नाम पर मंदिर स्थापित करने का यह पहला मामला नहीं है। जब जिले में 1 सदी पहले प्लेग का प्रकोप था और बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही थी तब भी मरियम्मन की प्रतिमा स्थापित की गई थी और लोगों ने उनकी पूजा शुरू की थी।  (भाषा)


 
सूत्रों ने बताया कि महामारी के चलते केवल पुजारी और मठ के अधिकारियों को ही कोरोना देवी के मंदिर में जाने की अनुमति है और सामाजिक दूरी का सख्ती से अनुपालन किया जा रहा है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख