Daily Horoscope

कॉर्पोरेट इतिहासकार, पत्रकार प्रकाश बियाणी का निधन

Updated: शुक्रवार, 21 मई 2021 (18:00 IST)
इंदौर। वरिष्ठ पत्रकार, कॉर्पोरेट इतिहासकार एवं समाजसेवी प्रकाश बियानी का शुक्रवार को निधन हो गया। बियाणी इंदौर के सीएचएल अस्पताल में भर्ती थे एवं हाल ही में उनका ब्लैक फंगस का ऑपरेशन भी हुआ था। 
 
इसके पहले कोविड-19 संक्रमण का शिकार होने के बाद उन्हें पहले मयंक हॉस्पिटल और बाद में ग्रेटर कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही उनका ब्लैक फंगस का ऑपरेशन हुआ था।

जीवन परिचय : प्रकाश बियाणी ने अपने करियर की शुरुआत स्टेट बैंक से की थी एवं 25 वर्ष (1968-1995) की नौकरी के उपरांत स्वैछिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। उन्होंने 8 वर्ष तक भास्कर समूह में कॉर्पोरेट संपादक के रूप में सेवाएं दी थीं। इसके बाद भी वे विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के साथ ही डिजिटल मीडिया के लिए भी कॉलम लिखते रहे थे। 
 
हिंदी, गुजराती और मराठी में उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी पुस्तक 'शून्य से शिखर तक' सर्वाधिक लोकप्रिय रही थी। इस पुस्तक में उन्होंने देश के प्रमुख कॉर्पोरेट घरानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। 
 
इसके अलवा इस्पात पुरुष लक्ष्मी मित्तल, जी वित्त्तमंत्री जी (आजादी के बाद प्रस्तुत केन्द्रीय बजट और अर्थव्यवस्था का विश्लेषण), इंडियन बिजनेस वुमेन, 25 सुपर ब्रांड्स, द बॉस (स्वामी बनो, सेवक नही), लोकल से ग्लोबल (50 भारतीय उद्योगपतियों की वैश्विक कारोबारी यात्रा), बिजेनस गेम चेंजर्स (मेक इन इंडिया) 50 नवोदित (स्टार्टअप) उद्यमियों की सक्सेस सागा, खदान से ख्वाबों तक संगमरमर (भारतीय संगमरमर उद्योग का इतिहास), बाधाओं से बुलंदी तक (सेल्फ लर्न), भरोसा (मोटिवेशनल), 25 ग्लोबल ब्रांड्स, नोट बंदी आदि उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं। 
 
बियाणी जी ने वेबदुनिया के लिए भी आर्थिक मामलों पर कई आलेख लिखे, विशेष आग्रह पर उन्होंने वीडियो भी बनाकर दिए। वेबदुनिया परिवार बियाणी जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख