sundarkand

विदेश मंत्रालय ने कहा, 'वंदे भारत' अभियान के तहत 3.6 लाख से अधिक भारतीय वापस आए

Updated: शुक्रवार, 26 जून 2020 (08:27 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा गत 7 मई को 'वंदे भारत' अभियान शुरू किए जाने के बाद से 3.6 लाख से अधिक भारतीय विदेश से वापस आए हैं। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को दी।
ALSO READ: वंदे भारत का तीसरा चरण शुरू, पहले दो चरणों में 1.65 लाख से अधिक लोग विदेश से लौटे
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि कुल 5,13,047 भारतीयों ने विदेशों में भारतीय मिशनों के पास स्वदेश वापसी के लिए अपने अनुरोध दर्ज कराए हैं तथा जिन लोगों ने पंजीकरण कराए हैं, उनमें से आज तक की स्थिति के अनुसार 3,64,209 लोग इस अभियान के तहत लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों से भारतीय नागरिकों की वापसी जमीनी सीमाओं से भी हो रही है।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि 84,000 से अधिक भारतीय नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से जमीनी सीमा आव्रजन चौकियों से वापस लौटे हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि 'वंदे भारत' मिशन के पहले 3 चरणों में 5 महाद्वीपों में 50 से अधिक देशों से लगभग 875 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें परिचालन के लिए निर्धारित की गई थीं। इनमें से अब तक 700 से अधिक उड़ानें भारत पहुंच चुकी हैं और उनसे लगभग 1,50,000 भारतीय वापस आए हैं तथा चरण 3 के तहत शेष 175 उड़ानों के आने वाले दिनों में पहुंचने की उम्मीद है।
 
श्रीवास्तव ने कहा कि चरण 4 विशेष रूप से उन देशों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जहां अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने वापसी के लिए पंजीकरण किया है तथा जहाजों से वापसी भी इस मिशन का हिस्सा है। इस तरह की एक वापसी वर्तमान में चल रही है तथा भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए आईएनएस जलाश्व 24 जून को ईरान में बंदरअब्बास बंदरगाह पहुंचा। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख