sundarkand
✕

श्रद्धालुओं को वैष्णोदेवी ले जाने वाली नई पालकी होगी शुरू

Updated: बुधवार, 14 मार्च 2018 (00:39 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर के त्रिकुट पर्वत पर स्थित माता वैष्णोदेवी की पवित्र गुफा तक श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए बहुत जल्द ही पूरी तरह से नई डिजाइन वाली पालकी शुरू की जाएगी। श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड जल्द ही नई पालकी शुरू करेगा, जिसमें श्रद्धालुओं के आराम तथा पालकी वालों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है।


बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि नई पालकियां बहुत आरामदायक, बहुत हल्की, मजबूत और शोभनीय डिजाइन वाली हैं। इसे आईआईटी बाम्बे के ‘इंडस्ट्रियल डिजाइन सेंटर’ और मुंबई के‘ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग’ की एक टीम ने श्राइन बोर्ड के साथ मिलकर तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल श्राइन बोर्ड को नई डिजाइन वाली एल्यूमीनियम की दस पालकी मिली हैं और इन्हें प्रयोग के तौर पर मार्ग पर लगाया गया है। अगले महीने 90 और पालकी उपलब्ध होंगी और इन सभी सौ पालकियों को बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा औपचारिक रूप से शुरू किया जाना है।

नए डिजाइन वाली पालकियां पारंपरिक पालकियों से वजन में 30 किलोग्राम हल्की हैं और ये श्रद्धालुओं को लेकर जाने वाले पालकी वालों को बहुत सुविधा उपलब्ध कराती हैं। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख