dharma sangrah

ऐसे बन सकते हैं राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में वैज्ञानिक

Updated: शनिवार, 5 जून 2021 (11:44 IST)
नई दिल्ली, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) से संबद्ध जमशेदपुर स्थित राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) ने विभिन्न वैज्ञानिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन वैज्ञानिक पदों के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। आवेदक को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा और ऑनलाइन आवेदन की कॉपी संस्थान को भेजनी होगी। वहीं, यदि आवेदक एक से अधिक आवेदन देना चाहता है तो असके लिए आवेदक को नया आवेदन देना होगा।

आवेदक को अपने प्रत्येक आवेदन के लिए 100 रुपये की फीस डिमांड ड्राफ्ट के रूप में देनी होगी। डिमांड ड्राफ्ट निदेशक, सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला या फिर प्रशासनिक नियंत्रक, सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, बर्मा माइन्स, जमशेदपुर झारखंड - 831007 के नाम से बनवाना होगा। महिलाओं, दिव्यांगों और सीएसआईआर के कर्मचारीयों को आवेदन की फीस में छूट दी गई है।

आवेदक को डिमांड ड्राफ्ट के पीछे अपना नाम, आवेदन संख्या और पद का नाम लिखना अनिवार्य है। एक बार आवेदन करने के बाद आवेदक को आवेदन वापस लेने की अनुमति नहीं होगी। भुगतान की गई फीस किसी भी संदर्भ में वापस नहीं की जाएगी और न ही इस भुगतान को चयन प्रक्रिया की किसी अन्य भर्ती के लिए आरक्षित किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन जमा करने का अंतिम तिथि और समय 28 जून 2021 को शाम 5 बजे तक है। वहीं, ऑफलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2021 है। इस संबंध में अधिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.nmlindia.org पर मिल सकती है।

राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के अंतर्गत कार्यरत एक प्रमुख राष्ट्रीय अनुसंधान संगठन है, जो खनिज, धातु और सामग्री के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित विज्ञान, प्रौद्योगिकी, औद्योगिक सेवाओं एवं मानव संसाधन विकास के लिए समर्पित है। (इंडिया साइंस वायर)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख