शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. USAID 21 milliion dollar sent to bangladesh for voter turnout, not in india
Last Updated : शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 (12:32 IST)

भारत नहीं बांग्लादेश को मिली थी USAID, कांग्रेस का दावा भारत में भाजपा ने फैलाया झूठ

कांग्रेस ने ट्रंप और मस्क पर लगाया वोटर टर्नआउट पर झूठ बोलने का आरोप, कहा जनवरी 2024 में चुनाव से पहले बांग्लादेश में खर्च हुआ पैसा

trump modi USAID
Congress on USAID : कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए अमेरिकी मदद के 21 मिलियन डॉलर भारत नहीं, बांग्लादेश में खर्च किए गए थे। पार्टी ने दावा किया कि ट्रंप और मस्क ने इस मामले में झूठ बोला और भाजपा ने इस झूठ को भारत में फैलाया।
 
कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि ट्रंप और मस्क ने मिलकर USAID को लेकर झूठ बोला। इस बेसिर पैर के झूठ को भारत में BJP और गोदी मीडिया ने फैलाया। लेकिन अब सच सामने आ गया है। 21 मिलियन डॉलर भारत में नहीं, बांग्लादेश में खर्च किए गए। वहां यह पैसा जनवरी 2024 के चुनाव से पहले खर्च हुआ। क्या BJP और मीडिया इस झूठ के लिए माफी मांगेगा?
 
पार्टी ने साथ में इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर का फोटो भी शेयर किया है। इसमें फैक्ट चैक के माध्यम से दावा किया गया है कि वोटर टर्न आउट के लिए भारत नहीं बांग्लादेश में 21 मिलियन डॉलर भेजे गए थे। 
 
क्या बोले थे ट्रंप : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को वोटर टर्नआउट के लिए की जा रही 21 मिलियन डॉलर (1.8 अरब डॉलर) की फंडिंग पर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने सवाल किया कि अमेरिका भारत को 21 मिलियन डॉलर क्यों दे रहा है? भारत के पास बहुत पैसा है, उसे इस तरह की फंडिंग की जरूरत नहीं है।
 
एलन मस्क के DOGE विभाग के फंडिंग रद्द करने के फैसले का बचाव करते हुए ट्रंप ने कहा था कि भारत हमारे मामले में दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है। वहां के टैरिफ इतने हाई हैं कि हम वहां मुश्किल से व्यापार कर पाते हैं। अमेरिका शायद ही वहां पहुंच पाए।
 
गौरतलब है कि 16 फरवरी को एलन मस्क की जिम्मेदारी वाले अमेरिका के सरकारी दक्षता विभाग यानी DOGE के भारत, बांग्लादेश समेत कई देशों की फंडिंग रद्द कर दी थी। विभाग का कहना था कि अमेरिकी टैक्सपेयर्स के पैसों से इन देशों में ये सब खर्च किया जा रहा है, जिसे रद्द कर दिया गया है। 
edited by : Nrapendra Gupta