sundarkand

उर्मिला मातोंडकर ने सीएए-एनआरसी को बताया अंग्रेजों का रॉलेक्‍ट एक्‍ट

Updated: शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (16:22 IST)
एक्‍ट्रेस उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार सीएए और एनआरसी को लेकर। देशभर में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध चल रहा है, ठीक इसी समय उर्मिला का बयान आया है। जिस पर विवाद शुरू हो गया है। उर्मिला ने इस नए कानून की तुलना अंग्रेजों के कानून रॉलेक्‍ट एक्‍ट से की है।
यह है उर्मिला का बयान,

'अंग्रेज जानते थे कि 1919 में दूसरे विश्वयुद्ध के बाद भारत में विरोध बढ़ेगा। इसलिए वो रॉलेट एक्ट लेकर आ गए। 1919 का वह कानून और नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019, दोनों ही को इतिहास में काले कानून के रूप में दर्ज किया जाएगा'

उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि कथित देशभक्त देश पर इस प्रकार की तानाशाही करना चाहते हैं। उल्‍लेखनीय है कि पहला विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक चला था, वहीं दूसरा विश्वयुद्ध 1938 से 1945 तक लड़ गया था। पहले विश्वयुद्ध के बाद 1919 में अंग्रेज रॉलेट एक्ट लेकर आए थे।

उर्मिला ने आगे कहा कि 'ये कानून गरीबों और मुस्लिमों का विरोधी है, इस एक्ट में अंग्रेजी सरकार के पास ये ताकत थी कि सरकार के खिलाफ बोलने वालों को वो जेल में डाल सकते थे। फिलहाल ऐसा ही हो रहा है।

गौरतलब है कि उर्मिला मातोंडकर फिलहाल किसी भी राजनीतिक पार्टी की सदस्‍य नहीं है, लेकिन साल 2019 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वो हार गईं थी और कांग्रेस से यह कहकर बाहर हो गई थी कि पार्टी में उन्‍हें तवज्‍जों नहीं दी जा रही है। सीएए और एनआरसी को रॉलेक्‍ट एक्‍ट बताने के बाद उनके इस बयान पर राजनीति गर्मा गई है।

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

India China Relations : भारत-चीन संबंधों में आई नई गर्माहट, अजीत डोभाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शी जिनपिंग ने दी स्पष्ट दिशा

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

योगी सरकार की 'यात्री राहत योजना' बनी पीड़ितों का आर्थिक सहारा, बस हादसे में मौत पर ₹7.50 लाख तक की मदद

अगला लेख