Hanuman Chalisa
✕

UP board result 2019 : यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम

Updated: शनिवार, 27 अप्रैल 2019 (12:55 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम घोषित हो गया है। 10वीं में कानपुर के गौतम रघुवंशी टॉपर रहे, वहीं 12वीं में बागपत की तन्नू तोमर अव्वल रहीं।

बोर्ड के मुताबिक 10वीं का रिजल्ट करीब 80 फीसदी रहा, जबकि 12वीं में 70 प्रतिशत के लगभग विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की। कुल पास होने वालों में लड़कों की तुलना में लड़कियां ज्यादा सफल रही हैं। 10वीं के टॉपर गौतम रघुवंशी ने 600 में से 583 (97.7 फीसदी) अंक हासिल किए।
 
12वीं में टॉप करने वालीं बागवत की तन्नू तोमर ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 10वीं की परीक्षा में 83.98 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि 76.66 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। 12वीं में भी लड़कियों ने बाजी मारी। इसमें 76.46 प्रतिशत छात्राएं, जबकि 64.40 फीसदी छात्र सफल रहे।

आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें
 
सात फरवरी से शुरू हुई परीक्षाओं के लिए हाईस्कूल में इस बार करीब 32 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था, वहीं इंटरमीडिएट के लिए 26 लाख विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। 

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख