शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Unnao case CBI, BJP MLA Kuldeep Singh Sanger
Written By
Last Modified: बुधवार, 31 जुलाई 2019 (11:45 IST)

उन्नाव मामला : CBI ने भाजपा विधायक सेंगर व 10 अन्य के खिलाफ मामला किया दर्ज

उन्नाव मामला : CBI ने भाजपा विधायक सेंगर व 10 अन्य के खिलाफ मामला किया दर्ज - Unnao case CBI, BJP MLA Kuldeep Singh Sanger
नई दिल्ली। सीबीआई (CBI) ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के सड़क दुर्घटना मामले में भाजपा विधायक कुलदीपसिंह सेंगर और 10 अन्य के खिलाफ हत्या के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
सीबीआई ने सामान्य प्रक्रिया के अनुसार प्राथमिकी फिर से दर्ज करते हुए उत्तरप्रदेश पुलिस से दुर्घटना मामले की जांच अपने हाथ में ले ली। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने अपने अधिकारियों को भी सतर्क कर दिया है, जो दुर्घटनास्थल का मुआयना कर सकते हैं और दुर्घटनास्थल रायबरेली में गुरुबख्शगंज पुलिस थाना अधिकारियों से जानकारी ले सकते हैं।
केंद्र ने उत्तरप्रदेश सरकार की सिफारिश पर मंगलवार को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम रहने पर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना हो रही है।
 
उल्लेखनीय है कि रायबरेली में तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने रविवार को एक कार को टक्कर मार दी थी, जिसमें भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती, उसकी रिश्तेदार और वकील सवार थे।  उत्तरप्रदेश पुलिस ने दुर्घटना मामले में सोमवार को सेंगर और 9 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश में बारिश को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट', भोपाल में भी भारी बारिश की चेतावनी