शनिवार, 1 अप्रैल 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Unique protest against inflation by women MPs of Congress
Written By
पुनः संशोधित शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (18:38 IST)

कांग्रेस की महिला सांसदों ने इस अंदाज में किया महंगाई का विरोध

नई दिल्ली। यूं तो समूची कांग्रेस ने शुक्रवार को महंगाई के मुद्दे पर देशभर में प्रदर्शन किया, लेकिन कांग्रेस की महिला सांसद कुछ अलग ही अंदाज में नजर आईं। काले कपड़े पहने ये महिला सांसद अपने गले में सब्जियों की माला पहने हुई थीं।
 
कांग्रेस की महिला सांसदों ने संसद परिसर में गले में सब्जियों की माला डालकर सोनिया गांधी के साथ फोटो खिंचवाया। इस दौरान सोनिया गांधी के अलावा कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन, रेम्या हरिदास समेत अन्य महिला सांसद भी मौजूद थीं। सभी ने विरोध स्वरूप काले कपड़े पहन रखे थे। हालांकि सोनिया गांधी के गले में सब्जियों की माला नहीं थी।
 
दूसरी ओर, कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में भी महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिल्ली में तो प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया। 
ये भी पढ़ें
अंतरिक्ष में दिखा रथ का पहिया या सुदर्शन चक्र, जानिए नासा से आई तस्वीर की हर जानकारी