Daily Horoscope

जुलाई से देशभर में एक जैसा लाइसेंस, आधार की तरह होगा यूनिक आईडी नंबर

Updated: शनिवार, 10 नवंबर 2018 (08:50 IST)
सरकार जल्द ही एक नई सुविधा देने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने जुलाई 2019 से एक देश-एक लाइसेंस थीम वाले ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ड्राफ्ट अधिसूचना जारी कर दी है।
 
इस कार्ड में चालक की सूचनाएं सामने की तरफ पीछे और चिप में भी सेव होंगी। इसमें ब्लड ग्रुप, अंगदाता है या नहीं और लाइसेंस वैधता की सूचना लाइसेंस के सामने वाले हिस्से में ही प्रिंट होगी।
 
मौजूदा फार्मेट से पहचान मुश्किल : मौजूदा फॉर्मेट में लाइसेंस पर इश्यू करने वाले राज्य के विभाग का नाम लिखा होता है। इस कारण से किसी दूसरे देश या प्रदेश में चालक की पहचान मुश्किल होती है। हालांकि विदेशों में वाहन चलाने के लिए इंटरनेशनल लाइसेंस बनवाना पड़ेगा।
 
चिप में होगा यूनिक नंबर :  ड्राइविंग लाइसेंस के पिछले हिस्से में चिप लगी होगी जिसका एक यूनिक नंबर होगा। हर कार्ड का भी एक यूनिक नंबर होगा। चालक की विशेष तरह के वाहन चलाने की योग्यता (खतरनाक वाहन या पहाड़ी क्षेत्र में) है तो वह भी लाइसेंस पर अंकित होगी। क्यूआर कोड भी इसी हिस्से में होगा जिसे ट्रैफिक पुलिस या एनफोर्समेंट एजेंसी स्कैन करके चालक की सभी सूचनाएं जान जाएंगी।
 
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई : यात्री वाहन चलाने के लिए बैज लिया हुआ है तो वह भी लाइसेंस में ही लिखा होगा। आपात स्थिति में संपर्क नंबर भी लाइसेंस पर होगा। चूंकि सभी जानकारियां कार्ड में सेव होंगी और अथॉरिटी इसे समय-समय पर स्कैन कर सकेंगी ऐसे में बार-बार नियम तोड़ने वाले आसानी से पकड़े जाएंगे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख