Hanuman Chalisa
✕

केंद्रीय मंत्री पर अभद्र टिप्पणी, हुआ गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 (12:03 IST)
नोएडा। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक युवक को कल गिरफ्तार कर लिया। नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंत्री के प्रतिनिधि संजय बाली ने थाना सेक्टर 20 में मामला दर्ज कराया था कि एक युवक क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है।

एसपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने गाजियाबाद के रहने वाले अनुज यदुवंशी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले थाना फेस-3 में तैनात दरोगा की गोली से जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव घायल हो गया था। इस मामले में डॉक्टर महेश शर्मा उसे देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि डॉ. महेश शर्मा ने घायल जितेंद्र यादव की कोई मदद नहीं की, इसलिए वह फेसबुक पर लगातार उनके खिलाफ लिख रहा था। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

अगला लेख