Hanuman Chalisa
✕

खून से भीगी यूनिफार्म में बेजान पड़े थे मासूम...जिसने देखा रो दिया

Updated: गुरुवार, 26 अप्रैल 2018 (23:41 IST)
कुशीनगर (उत्तरप्रदेश)। साफ सुथरी धुली यूनीफार्म पहनकर, पीठ पर बस्ता और हाथ में पानी की बोतल लेकर अपने घरों से स्कूल के लिए निकले नौनिहाल कुछ ही देर में खून से लथपथ बेजान पड़े थे। बच्चों के मां बाप पर तो दुख का पहाड़ टूटा ही, मौके पर पहुंचे हर शख्स की आंख नम थी।


छोटी सी रागिनी स्कूल यूनीफार्म में थी, जो उसी के खून से भीगी थी। उसका ठंडा पड चुका शरीर 12 अन्य बच्चों के साथ बेजान पड़ा था और बड़ा दर्दनाक दृश्य उत्पन्न कर रहा था। यह 13 बच्चे स्कूल की बजाय मौत के दरवाजे पर पहुंच गए जब एक पैसेंजर ट्रेन ने बेहपुरवा में बिना फाटक वाली क्रॉसिंग पर इन बच्चों की स्कूल वैन को टक्कर मारी और मासूमों की जिन्दगी समाप्त।


डिवाइन मिशन स्कूल में पढ़ने वाले इन बच्चों के स्कूल बैग, कापी किताबें, पानी की बोतलें ​और टिफिन उनके मृत शरीर के इर्द गिर्द छितराए पड़े थे। उनकी सफेद यूनीफार्म उन्हीं के खून से लाल हो चुकी थी। सुबह करीब सवा सात बजे का वक्त था। कई लोग तो उठे ही नहीं होंगे, जब यह दिल दहलाने वाली खबर आई।

माता-पिता सगे संबंधी पड़ोसी दोस्त इस उम्मीद में दुर्घटना वाली जगह की ओर दौडे कि शायद उनका अपना किसी तरह बच गया हो लेकिन उन्हें मायूसी मिली। बच्चों को रोजाना स्कूल ले जाने वाली पीली वैन टूटी फूटी दूर पडी थी। वैन के शीशे चकनाचूर थे और लोहे की बॉडी टूटे फूटे कबाड़-सी। ये दृश्य इतना समझने के​ लिए काफी था कि टक्कर कितनी जबर्दस्त रही होगी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वैन के चालक से वहां मौजूद लोगों ने कहा था कि रूक जाए, ट्रेन आ रही है लेकिन उसने अनसुनी कर दी। चालक खुद गंभीर रूप से घायल है और गोरखपुर मेडिकल कालेज में उसका इलाज हो रहा है। राम मनोहर मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि चालक ने मानवरहित क्रासिंग झटके में पार करने की कोशिश की लेकिन वैन ना जाने कैसे पटरी पर रूक गई या शायद बंद हो गई। उसने कहा, 'उसी समय पटरी पर पैसेंजर ट्रेन आ गई, जो सीवान से गोरखपुर की ओर जा रही थी।

ट्रेन वैन को चकनाचूर करते हुए आगे बढ़ गई।' एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी हबीब अंसार ने बताया कि कुछ महिलाओं और राहगीरों ने वैन चालक को रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने सुना नहीं। अंसार ने कहा, 'मैंने टक्कर नजदीक से देखी है। बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।'

उन्होंने कहा कि वैन चालक की लापरवाही से बच्चों की मौत हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक ने क्रॉसिंग पार करने से पहले जरा-सी सावधानी बरती होती तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता। बताया जा रहा है कि वैन चालक ने ईयर फोन लगा रखा था इसीलिए लोगों की चिल्लाहट वह सुन नहीं पाया और खामियाजा 13 बच्चों की मौत के रूप में सामने आया। ये सभी बच्चे 7 से 10 साल के बीच के थे।

अमरजीत मिश्रौली के रहने वाले हैं। रागिनी उनकी बेटी है। रागिनी के अलावा उसके दो भाई संतोष एवं रवि भी इस हादसे में मौत के मुंह में चले गए। बतरौली के हसन की दो बेटियां साजिदा और तमन्ना नहीं रहीं। मैहीहरवा के मोइनुददीन का बेटा मिराज और बेटी मुस्कान इस दुनिया में नहीं रहे।

स्थानीय लोग धमाके जैसी आवाज सुनने के बाद दौड़े और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बाद में चार घायल बच्चों और वैन चालक को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले जाया गया। अपुष्ट खबरों के मुताबिक स्कूल मान्यता प्राप्त नहीं है। पुलिस के अनुसार स्कूल के प्रधानाध्यापक के जे खान को हिरासत में ले लिया गया है। मृतकों की पहचान हरि ओम (8), रागिनी (7), अतीउल्लाह (8), अरशद (9), अनस नरोद (8), गोलू (8), कमरूल (10), साजिदा (11), तमन्ना (10), मिराज (8), मुस्कान (7) तथा संतोष और रवि के रूप में की गई है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख