• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Uma Bharati's gaurd committs suicide
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 16 मई 2016 (09:14 IST)

उमा भारती के आवास पर हेड कांस्टेबल ने खुदकुशी की

उमा भारती
केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के आवास पर तैनात दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
यह घटना रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे हुई। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस दल जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा जीर्णोद्धार मंत्री के अशोक रोड स्थित आवास पहुंचा।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक हेड कांस्टेबल की पहचान दिल्ली पुलिस की सिक्युरिटी यूनिट के बृजपाल के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अभी तक इस कदम के कारण का पता नहीं चल सका है।
 
हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी आधिकारिक रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके से आधिकारिक रिवाल्वर भी बरामद हो गई है। बृजपाल के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
एजेंडा पूरा करने के लिए कदम उठाए केन्द्र: महबूबा