Hanuman Chalisa
✕

UGC NET Paper Leak : UP से है मामले का कनेक्शन, CBI ने एक व्यक्ति से की पूछताछ

Updated: शनिवार, 22 जून 2024 (17:49 IST)
UGC NET exam paper leak case : केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शनिवार को एक व्यक्ति से पूछताछ की। ऐसा माना जा रहा है कि संदिग्ध ने राजस्थान के कोटा में नेट की कोचिंग की थी।
ALSO READ: बड़ी खबर, NEET पर बवाल के बीच लोक परीक्षा कानून 2024 लागू
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र का एक हिस्सा त्वरित संदेश सेवा ‘टेलीग्राम’ पर पोस्ट करने वाले संदिग्ध को जिले के पडरौना कोतवाली ले जाया गया, जहां सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की टीम उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि संदिग्ध ने राजस्थान के कोटा में नेट की कोचिंग की थी।
ALSO READ: UGC NET exam रद्द, पीएम मोदी से क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?
सीबीआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर यूजीसी-नेट का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। यूजीसी-नेट के माध्यम से भारतीयों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और भारतीय विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है।
ALSO READ: CSIR UGC NET की Exam भी हुई स्‍थगित, ‍बिहार में भी टली एक परीक्षा
वर्ष 2024 में नेट का आयोजन 18 जून को किया गया था। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट को रद्द करने का बुधवार को आदेश दिया था। इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख