Daily Horoscope
✕

स्टालिन के बेटे ने डेंगू और मलेरिया से की सनातन की तुलना, क्या बढ़ेगी कांग्रेस की मुश्किल?

Updated: रविवार, 3 सितम्बर 2023 (07:52 IST)
udhayanidhi stalin controversial remark on sanatan : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे और तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि सनातन डेंगू और मलेरिया की तरह है। इसे खत्म कर देना चाहिए। उदयनिधि के बयान पर बवाल मच गया। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस से जवाब मांगा है। इस तरह के बयान कांग्रेस के लिए मुश्किल का सबब बन सकते हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर है कि कांग्रेस इस पर किस तरह से रिएक्ट करती है।
 
दरअसल, तमिलनाडु में सनातन उन्मूलन सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें उदयनिधि स्टालिन शामिल हुए थे। इस सम्मेलन से जुड़ी एक क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें वो सनातन धर्म को खत्म करने वाली बात बोल रहे हैं।
 
द्रमुक नेता उदयनिधि ने कहा कि हम डेंगू, मलेरिया, मच्छर या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते, हमें इसको मिटाना है, ऐसे ही हमें सनातन को भी मिटाना है। सनातन का विरोध करके उसे खत्म करना चाहिए। सनातन नाम संस्कृत से आया है। ये सामाजिक न्याय और समानता का विरोधी है।

बयान पर बवाल मच गया। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे और डीएमके सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को मलेरिया और डेंगू से जोड़ा है। उनका मानना है कि इसे खत्म किया जाना चाहिए, न कि केवल विरोध किया जाना चाहिए। संक्षेप में, वह सनातन धर्म को मानने वाली भारत की 80% आबादी के नरसंहार का आह्वान कर रहा है। द्रमुक विपक्षी गुट का एक प्रमुख सदस्य और कांग्रेस का दीर्घकालिक सहयोगी है। क्या मुंबई बैठक में इसी पर सहमति बनी थी?
 
इस पर सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में उदयनिधि ने कहा कि मैंने कभी भी सनातन धर्म का पालन करने वाले लोगों के नरसंहार का आह्वान नहीं किया। सनातन धर्म एक ऐसा सिद्धांत है जो लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटता है। मैं अपने कहे हर शब्द पर दृढ़ता से कायम हूं। मैंने उत्पीड़ितों और हाशिये पर पड़े लोगों की ओर से बात की, जो सनातन धर्म के कारण पीड़ित हैं।

द्रमुक इंडिया गठबंधन में कांग्रेस की सहयोगी है। बहरहाल सनातन पर दिया गया स्टालिन का यह बयान मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख