Daily Horoscope
✕

Assam Flood : असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 2.42 लाख से ज्यादा प्रभावित, 1 और व्यक्ति की मौत

Updated: रविवार, 3 सितम्बर 2023 (00:26 IST)
Flood situation improving in Assam : असम में बाढ़ की स्थिति में लगातार सुधार जारी है और प्रभावित लोगों की संख्या शनिवार को घटकर 2.50 लाख से नीचे आ गई। हालांकि एक और व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। ब्रह्मपुत्र नदी कई स्थानों पर खतरे के स्तर से अब भी ऊपर बह रही है।
 
एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। हालांकि एक और व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। बुलेटिन के मुताबिक ब्रह्मपुत्र नदी कई स्थानों पर खतरे के स्तर से अब भी ऊपर बह रही है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में बताया गया है कि 18 जिलों में बाढ़ से 2,42,515 लोग प्रभावित हैं।
 
प्राधिकरण के अनुसार नलबाडी जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां 72,427 लोग इससे प्रभावित हुए। इसके बाद दरांग जिले में 69,112 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। एएसडीएमए बुलेटिन के मुताबिक दरांग जिले में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है, जिससे इस साल बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।
 
ब्रह्मपुत्र नदी धुबरी, गोवालपारा, गुवाहाटी, तेजपुर और नेमाटीघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राज्य में सात राहत शिविरों में कुल 2,169 लोगों ने शरण ले रखी है, जबकि 43 राहत वितरण केंद्र काम कर रहे हैं। बाढ़ के कारण 15,670.85 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें डूब गई हैं तथा 1,61,758 पशु भी प्रभावित हुए हैं।
 
विभिन्न जिलों से सड़कों, आंगनवाड़ी केंद्रों, विद्यालय भवनों एवं अन्य बुनियादी ढांचों के क्षतिग्रस्त होने की खबरें हैं। उदलगुरी जिले में एक तटबंध टूट गया है, जबकि दरांग में दो तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बुलेटिन के अनुसार धुबरी, कामरूप, कोकराझार, नलबाड़ी, दक्षिण सलमारा और तिनसुकिया से भी मिट्टी के कटाव की सूचना मिली है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, भारत ने रखी दो शर्तें?

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

अगला लेख