Hanuman Chalisa

PM मोदी को मराठा आरक्षण मुद्दे को सुलझाना चाहिए : उद्धव ठाकरे

गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 (23:50 IST)
Maratha reservation movement issue : शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मिलना चाहिए और समुदाय के लिए आरक्षण के मुद्दे को सुलझाना चाहिए।
 
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जरांगे द्वारा जालना जिले में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किए जाने के एक दिन बाद ठाकरे मुंबई में बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को मुंबई में आयोजित पार्टी की दशहरा रैली में अपने भाषण के दौरान मंच पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने झुककर मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने की प्रतिज्ञा ली थी।
 
ठाकरे ने मुख्यमंत्री शिंदे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रतिज्ञा करना और मुद्दे को लटकाकर रखना, यह समाधान का कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा, सरकार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं को बताना चाहिए कि आखिर रास्ता क्या है? अगर कोई रास्ता है तो सरकार इस मुद्दे का समाधान क्यों नहीं करती?
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, मैं प्रधानमंत्री का स्वागत करता हूं, लेकिन उन्हें जरांगे से मिलना चाहिए और मराठा समुदाय को आरक्षण देने के मुद्दे को सुलझाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के शिरडी श्री साईबाबा समाधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। बाद में उन्होंने अहमदनगर जिले में स्थित निलवंडे बांध का जल पूजन किया और बांध के बाएं किनारे के नहर नेटवर्क का उद्घाटन किया।
 
मराठा आरक्षण आंदोलन का चेहरा बन चुके जरांगे ने समुदाय को आरक्षण दिलाने के लिए महाराष्ट्र सरकार के समक्ष 40 दिन की समयसीमा निर्धारित की थी, जो 24 अक्टूबर को समाप्त हो गई। ऐसे में उन्होंने बुधवार से जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सराटी में अनशन शुरू कर दिया है।
 
समुदाय को आरक्षण देने के लिए कदम उठाने में राज्य सरकार की नाकामी पर निराशा व्यक्त करते हुए जरांगे ने कहा कि उन्होंने सरकार को काफी समय दिया है लेकिन वह अब और इंतजार नहीं करेंगे।(भाषा) Edited By : Chetan Gour  

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

Honda WN7 Electric Motorcycle : पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

'ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत', मेलबर्न में भारतीयों से बोले पीएम मोदी; टॉप-3 इकोनॉमी बनने का दोहराया लक्ष्य

अमेरिका ने चाबहार को बनाया निशाना, क्या है इस ईरानी शहर का भारत से कनेक्शन?

अयोध्या आहत है… रामलला के घर 'लूट' ने आस्था को घायल किया, सरयू किनारे गूंज रहा एक ही सवाल— 'अब न्याय कब?'

दान की गणना पर चंपत राय ने उठाए सवाल! आखिर किस पर साधा निशाना

अगला लेख