Daily Horoscope
✕

Badlapur Case : उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, दोषियों के साथ खड़ी है महाराष्ट्र सरकार

Updated: शनिवार, 24 अगस्त 2024 (17:15 IST)
Uddhav Thackeray's big statement on Badlapur case : शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों और बदलापुर में 2 बच्चियों के यौन उत्पीड़न को लेकर शनिवार को कहा कि यह दुख की बात है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय महाराष्ट्र सरकार उनके साथ खड़ी है।
 
ठाकरे ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों और बदलापुर में 2 बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर एक प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महायुति सरकार को हटाना जरूरी है।
ALSO READ: बदलापुर कांड पर MVA का प्रदर्शन, क्या बोले शरद पवार?
ठाकरे ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह दुख की बात है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय वह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने मौजूदा सरकार जितनी बेशर्म सरकार कभी नहीं देखी। महायुति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का गठबंधन है।
 
ठाकरे ने शिंदे पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि कंस मामा (महाभारत के एक पात्र का संदर्भ) अपनी कलाइयों पर राखी बंधवाने में व्यस्त हैं। उन्होंने सवाल किया कि शिंदे अपनी भतीजियों को न्याय कब दिलाएंगे। बदलापुर घटना के विरोध में ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि और उनके बेटे एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ने काला रिबन और मुंह पर काली पट्टी बांधकर दादर इलाके में शिवसेना भवन पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। पार्टी ने राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन किया।
ALSO READ: बदलापुर यौन शोषण मामला स्तब्धकारी, लड़कियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
ठाणे जिले के बदलापुर स्थित एक स्कूल में एक पुरुष सहायक ने 4 साल की 2 बच्चियों का कथित यौन उत्पीड़न किया था जिसके विरोध में मंगलवार को वहां बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (एमवीए) ने बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में 24 अगस्त को पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया था।
 
हालांकि बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों या व्यक्तियों को 24 अगस्त या आगे की किसी तारीख पर प्रस्तावित महाराष्ट्र बंद का आह्वान करने से रोक दिया था। ठाकरे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बहन सुरक्षित तो घर सुरक्षित नारे के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाने के लिए कहा कि जिसे बाद में बंबई उच्च न्यायालय में पेश किया जाएगा। ठाकरे ने कहा कि अदालत ने हमारा बंद रोक दिया, लेकिन हमारी आवाज नहीं दबाई जा सकती।
ALSO READ: FIR दर्ज कराने के लिए क्या करने पड़ेंगे आंदोलन, बदलापुर कांड को लेकर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा
उन्होंने कहा कि सरकार ने एमवीए द्वारा बुलाए गए बंद को रोकने के लिए अपने मित्रों को अदालत भेजा। ठाकरे ने कहा कि जब सभी दरवाजे बंद हो जाते हैं, तो लोगों के पास सड़कों पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। ठाकरे ने यह भी मांग की कि महाराष्ट्र विधानमंडल द्वारा पारित शक्ति विधेयक, जो केंद्र के पास लंबित है, उसे राष्ट्रपति की मंजूरी दी जाए ताकि इसे राज्य में लागू किया जा सके।(भाषा)
Edited by: Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

अगला लेख