dharma sangrah
✕

उद्धव ठाकरे का विवादित बयान, कोई अकेले लड़ने की बात करेगा तो लोग जूतों से मारेंगे

Updated: रविवार, 20 जून 2021 (14:39 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस में मतभेद बढ़ते ही जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि अगर कोई अकेले लड़ने की बात करेगा तो लोग जूतों से मारेंगे।
 
ठाकरे ने शिवसेना स्थापना दिवस पर अपने संबोधन में हिंदुत्व और मराठी अस्मिता को पार्टी की पहली प्राथमिकता बताया है।
 
कांग्रेस के अपने दम पर चुनाव लड़ने के मुद्दे पर सीएम ठाकरे ने कहा कि कुछ लोग अपने बल पर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। कोरोना काल में हृदयविदारक स्थिति है। लोगों का रोजगार गया, रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। ऐसे में अगर कोई अकेले लड़ने की बात करेगा, तो लोग जूतों से मारेंगे।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता नाना पटोले ने एक बयान में कहा था कि पार्टी अगला विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आलाकमान फैसला लेता है तो वह मुख्यमंत्री का चेहरा बनने को भी तैयार हैं।
 
राज्य में महाविकास अघाड़ी की सरकार है। इसमें शिवसेना के साथ राकांपा और कांग्रेस भी शामिल है। 
 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

अगला लेख