Daily Horoscope
✕

ट्‍विटर के CEO जैक डोरसी ने दिए बड़े बदलाव के संकेत

Updated: सोमवार, 12 नवंबर 2018 (23:49 IST)
नई दिल्ली। ट्विटर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जैक डोरसी ने ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोग काफी समय से संदेश में गलती सुधारने अथवा उसे बदलने के लिए ‘एडिट’ (संपादन) बटन की मांग कर रहे हैं, लेकिन लगता है कि इसके लिए उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ेगा।


ट्विटर के जैक डोरसी सीईओ ने कहा कि कंपनी इसको लेकर जल्दी में नहीं है। ट्वीट में एडिट बटन पर वह विचार विमर्श के बाद फैसला करेगी। डोरसी ने आईआईटी-दिल्ली में टाउनहॉल में कहा कि हम काफी समय से एडिट बटन पर विचार कर रहे हैं, लेकिन इसे हम सही तरीके से करना चाहेंगे। हम इसमें जल्दबाजी नहीं करना चाहेंगे।

हम यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि हम उस वजह को हल कर पाएं कि क्यों लोग इसे करना चाहते हैं। डोरसी ने कहा कि कई लोग हमसे एडिट बटन की मांग कर रहे हैं जिससे वे वर्तनी की गलतियों आदि को ठीक कर पाएं। 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख