Daily Horoscope
✕

जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी स्नाइपर ने फिर ली भारतीय सैनिक की जान

Updated: सोमवार, 12 नवंबर 2018 (23:41 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे इलाके में पाकिस्तानी स्नाइपर द्वारा की गई फायरिंग में सोमवार को एक सैनिक शहीद हो गया जबकि एक अन्य जख्मी हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।


शनिवार और रविवार को भी राजौरी जिले में सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टरों में दो सैन्यकर्मी पाकिस्तानी स्नाइपरों की गोली का शिकार बने थे जबकि एक दिन पहले इसी तरह के एक हमले में जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में सेना के एक पोर्टर की जान चली गई थी।

प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को शाम सवा पांच बजे नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी सेक्टर (मेंढर) में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक सैनिक शहीद हो गया जबकि एक अन्य घायल हो गया। लांस नायक एंटोनी सेबस्टियन केएम फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हो गया था और बाद में उन्हें शहादत मिली।

उन्होंने कहा कि हवलदार मारी मुथु डी गोलीबारी में गंभीर रूप से जख्मी हो गए उन्हें तत्काल वहां से निकालकर चिकित्सकीय सहायता दी गई और पुंछ के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। केरल के रहने वाले 34 वर्षीय लांस नायक एंटोनी के परिवार में उनकी पत्नी हैं। 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख