dharma sangrah
✕

बड़ी खबर, महंगा हुआ वॉटर हीटर, टीवी और मोबाइल

Updated: शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017 (15:36 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दीली हवाओं से ठंडक बढ़ने के बीच वॉटर हीटर समेत विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर सीमा शुल्क बढ़ा दिया है ताकि इन वस्तुओं के घरेलू  उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा सके। जिन वस्तुओं पर सीमा शुल्क बढ़ा है उनमें वॉटर हीटर के अलावा टेलीविजन, मोबाइल फोन और प्रोजेक्टर शामिल हैं।
 
मंत्रालय के राजस्व विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वॉटर हीटर पर सीमा शुल्क को दुगना कर 20% कर दिया गया है। हेयर ड्रेसिंग से जुड़े इलेक्ट्रिक उत्पाद पर भी अब इसी दर सीमा शुल्क देय होगा। मॉनिटर और प्रोजेक्टर पर भी सीमा शुल्क दुगना होकर 20% कर दिया गया है।
 
मोबाइल फोन और पुश बटन वाले टेलीफोन पर सीमा शुल्क को 0 से बढ़ाकर 15% कर  दिया गया है जबकि टेलीविजन पर यह अब 10% के बजाय 15% देय होगा। इसके अलावा इलेक्ट्रिक फिलामेंट और डिस्चार्ज लैंप जैसे अन्य उत्पादों पर भी सीमा शुल्क बढ़ाया गया है। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

बिल क्लिंटन से जेनसन हुआंग तक: अमेरिका में ताकतवर पुरुषों की अय्याशियों पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

अगला लेख