• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. TV anchor Amrita Rai left property of DigvijaySingh
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 14 जुलाई 2016 (15:59 IST)

पैसे पर भारी प्यार, अमृता ने त्याग दी दिग्गी की संपत्ति

Amrita Rai
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय ने उनकी पारिवारिक और अर्जित संपत्ति से अपना पूरा अधिकार त्याग दिया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। 
 
उन्होंने ट्वीट किया- 'मेरी पत्नी अमृता राय ने मेरी पारिवारिक और अर्जित संपत्ति में अपना संपूर्ण अधिकार मेरे पुत्र जयवर्धन के हक में त्याग दिया। जो कहा सो किया!'
 
उल्लेखनीय है कि टीवी अंकर अमृता राय ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर सितंबर 2015 एक पोस्ट में लिखा था कि उन्होंने दिग्विजय सिंह से शादी कर ली हैं। उन्होंने बताया था कि शादी हिन्दू रीति रिवाज से हुई है। हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने के बाद उन्होंने शादी का रजिस्ट्रेशन भी कराया।
 
अमृता ने एक अन्य पोस्ट में लिखा था कि उन्‍होंने दिग्विजय सिंह से केवल प्यार के लिए शादी की है और वह (दिग्‍विजय) अपनी सारी जमीन और जायदाद अपने बेटे और बेटी के नाम कर दें। मैं केवल उनके साथ रहना चाहती हूं और उनकी कंपनी को एन्जॉय करना चाहती हूं।'
 
अमृता ने फेसबुक पोस्ट में दिग्विजय सिंह और अपनी उम्र के अंतर के बारे में भी लिखा था। उन्होंने इस पोस्ट में कहा था कि मैं शुक्रगुजार हूं उन लोगों की, जिन्होंने इस मौके पर भी मेरा साथ नहीं छोड़ा। लोग मेरी और दिग्विजय सिंह की उम्र को लेकर बात कर रहे थे। मैं एक समझदार और मैच्योर लड़की हूं, जिसे अपना अच्छा-बुरा मालूम है।'