suvichar

ट्रंप के जवाबी टैरिफ से भारत को कितना नुकसान?

Updated: बुधवार, 2 अप्रैल 2025 (09:38 IST)
Trump Tariff news : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रेसिप्रोकल टैरिफ आज से लागू हो जाएगा। ट्रंप का मानना है कि भारत, चीन, कनाडा, मैक्सिको समेत कई देश अमेरिका पर ज्यादा टैक्स लगाते हैं इसलिए हम भी उन पर ज्यादा टैरिफ लगाएंगे। टैरिफ का सीधा असर भारत पर होगा और अमेरिकी टैक्स की वजह से उसे 26000 करोड़ का नुकसान होगा। ALSO READ: ट्रंप की धमकी को ईरान ने दिखाया ठेंगा, मिसाइलें एक्टिव मोड में, क्या खुलेगा युद्ध का एक और मोर्चा?
 
भारतीय निर्यात पर 8 प्रतिशत डिफरेंशियल टैरिफ, और डॉलर के मुकाबले रुपये में 4 प्रतिशत एक्सचेंज रेट डेप्रिशिएशन के अनुमान के परिणामस्वरूप, करेंसी में उतार-चढ़ाव को एडजस्ट करते हुए, 4 बिलियन डॉलर का शुद्ध निर्यात प्रभाव देखने को मिलेगा। केयरएज रेटिंग्स की नई रिपोर्ट के अनुसार, इससे भारत को प्रत्यक्ष रूप से 3.1 बिलियन डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। भारतीय मुद्रा में यह राशि लगभग 26,000 करोड़ रुपए हैं। 
 
ट्रंप की जवाबी शुल्क नीति ‘जैसे को तैसा’ सिद्धांत पर आधारित है। इसका मतलब है कि अमेरिका उन देशों से आयातित वस्तुओं पर वही शुल्क लगाएगा जो ये देश अमेरिकी उत्पादों पर लगाते हैं। इसका भारत के अलावा चीन, यूरोपीय संघ, कनाडा एवं मेक्सिको पर विशेष असर पड़ने की आशंका है।
 
व्हाइट हाउस के अनुसार, भारत अमेरिकी कृषि उत्पादों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाता है तो जापान चावल पर उससे 500 फीसदी टैक्स वसूलता है। उसने कहा कि अन्य देशों द्वारा लगाए गए उच्च शुल्क ने अमेरिकी उत्पादों का उन देशों में आयात लगभग असंभव बना दिया है।
 
बहुत बड़ी कटौती करेगा भारत : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों पर 2 अप्रैल से जवाबी सीमा शुल्क लगाए जाने के पहले कहा है कि भारत अपनी शुल्क दरों में बहुत बड़ी कटौती करेगा। ट्रंप कई बार भारत को बहुत ऊंचे शुल्क वाला देश बता चुके हैं। इसी क्रम में उन्होंने भारत के अलावा कुछ अन्य देशों से आयातित उत्पादों पर दो अप्रैल से जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

अगला लेख