बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Trump India tour : Kem Chho Trump
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (16:33 IST)

हाउडी मोदी का जवाब केम छो ट्रंप, भारत में ट्रंप के स्वागत की जोरदार तैयारियां

हाउडी मोदी का जवाब केम छो ट्रंप, भारत में ट्रंप के स्वागत की जोरदार तैयारियां - Trump India tour : Kem Chho Trump
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24-25 फरवरी को भारत आ रहे हैं। इस दो दिवसीय दौरे पर वो दिल्ली और अहमदाबाद जाएंगे। गुजरात सरकार 'केम छो ट्रंप' कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। गुजराती भाषा में 'केम छो ट्रंप' का मतलब है: आप कैसे हैं ट्रंप?  
 
भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति वैसा ही स्वागत किया जाएगा जैसा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिकी दौरे पर हुआ था। इसके मद्देनज़र अहमदाबाद में ह्यूस्टन में हुए 'हाउडी मोदी' की तर्ज़ पर केम छो ट्रंप कार्यक्रम की योजना है।
 
बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के ज़रिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अहमदाबाद के स्टेडियम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारत की जनता को सम्बोधित करेंगे।
 
मिलानिया भी उत्तसाहित : अमेरिका की प्रथम महिला मिलानिया ट्रंप ने कहा है कि वह इस माह के अंत में होने वाली भारत यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मिलानिया ने ट्वीट किया कि प्रथम महिला के तौर पर भारत की उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच निकट संबंधों का जश्न मानाने का अवसर है।
 
ट्रंप के ट्वीट का जवाब : मिलानिया ट्रंप का यह ट्वीट मोदी के उस ट्वीट के जवाब में था जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला की भारत यात्रा को बेहद खास बताया था।
 
मोदी ने ट्वीट किया था, 'भारत अपने विशिष्ट अतिथियों का यादगार स्वागत करेगा। यह यात्रा बेहद खास है और यह भारत अमेरिका की मित्रता को आगे और मजबूत करेगी।'