suvichar
✕

#जीएसटीकादर्द : नौ तारीख को थम जाएगा देश, जब होगा चक्काजाम

Updated: बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (18:47 IST)
दिल्ली। निजी बस-ट्रक मालिकों के संगठन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) का सरलीकरण, डीजल के दामों में समानता और भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग को लेकर अगले सप्ताह नौ और दस अक्टूबर को देशव्यापी चक्काजाम की घोषणा की है। 
 
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष एसके मित्तल और प्रमुख कुलभूषणसिंह अटवाल तथा ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बुधवार को कहा कि ट्रांसपोर्ट संगठन पिछले तीन महीने से सरकार के विभिन्न विभागों के संपर्क में हैं और अपने समस्याओं के समाधान की मांग रख रहे हैं, लेकिन सरकार के पास मौजूदा जीएसटी प्रणाली में इनका कोई हल नहीं है। 
 
मित्तल ने कहा कि नौकरशाही के रवैये से थककर ट्रांसपोर्ट संगठनों ने अगले सप्ताह सोमवार और मंगलवार को देशभर में चक्काजाम करने का फैसला किया है। इस दिन सभी वाणिज्यिक वाहन नहीं चलेगें और ट्रांसपोर्ट केंद्रों पर कोई कामकाज नहीं होगा।
 
उन्होंने कहा कि त्योहारी मौसम को देखते हुए संगठन ने केवल दो दिन की सांकेतिक हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। अगर सरकार ने ट्रांसपोर्ट संगठनों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया तो दिवाली के बाद सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। 
 
उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को कर का भुगतान करने में कोई परेशानी नहीं है। सरकार ने खुद माना है कि 95 प्रतिशत कारोबारी कर भुगतान करते हैं। लेकिन सरकार को कर भुगतान की प्रणाली आसान बनानी चाहिए और कोई ऐसा तरीका अपनाना चाहिए, जिससे सभी लोग बिना किसी अड़चन के करों का भुगतान कर सकें। (वार्ता)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख