dharma sangrah
✕

बड़ी खबर! उत्तरप्रदेश में फिर रेल हादसा, शक्तिपुंज एक्सप्रेस पटरी से उतरी

Updated: गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (10:20 IST)
लखनऊ। हावड़ा से जबलपुर जा रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस के सात डिब्बे गुरुवार को सोनभद्र के पास सिंगरौली और ओबरा के बीच पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
 
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) आर के सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब छह बज कर 13 मिनट पर सोनभद्र के सिंगरौली और ओबरा के बीच शक्तिपुंज एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। यह ट्रेन हावड़ा से जबलपुर जा रही थी। करीब आधे घंटे बाद ही अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी और यात्रियों को उतारकर ट्रेन के बाकी डिब्बों में बैठा दिया गया।
 
उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त सातों डिब्बे ट्रेन के पिछले हिस्से में थे इसलिए इन्हें ट्रेन से काटकर अलग कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि किसी यात्री को चोट नही आई है। ट्रेन पटरी से उतर कर गिरी नहीं थी और डिब्बे खड़े हुए थे। इसलिए इन डिब्बों के यात्रियों को दूसरे डिब्बों में बैठाकर शक्तिपुंज एक्सप्रेस को वहां से रवाना कर दिया गया।
 
सिंह के अनुसार मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं और पहली प्राथमिकता रेलवे की पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने की है। डिब्बों के पटरी से उतरने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह जांच का विषय है जांच के बाद ही सही कारणों का पता लग सकेगा।
 
सुबह सुबह पटरी से उतरने के कारण यात्रियों में दहशत का माहौल था हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। 
एक महीने के भीतर उत्तरप्रदेश में यह चौथा रेल हादसा है। इन रेल हादसों के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु का मंत्रालय भी बदल दिया गया है। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख