Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

टाइम कैप्सूल जमीन में दफन, 100 साल बाद खुलेगा आज का राज

शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (15:51 IST)
जालंधर। गुरुवार से शुरू हुए 106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन यहां लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 10 फुट की गहराई में एक टाइम कैप्सूल को गाड़ा गया है, जिसे 100 साल बाद निकाला जाएगा और 22वीं सदी के लोग देख सकेंगे कि आज के जमाने में किस तरह के सामान, गैजेट और उपकरण इस्तेमाल किए जाते थे। 
 
दो नोबेल पुरस्कार विजेताओं ​डंकेन आल्देन (भौतिकी) और एवराम हर्शको (रसायन विज्ञान) ने बटन दबाकर इस कैप्सूल को जमीन के अंदर दफन किया। वहां लगी शिला पट्टिका पर लिखा गया है कि इसे 03 जनवरी 2119 को निकाला जाएगा।
 
इस कैप्सूल में 100 सामान रखे गए हैं। इनमें लैपटॉप, स्मार्टफोन, ड्रोन, वर्चुअल रियलिटी वाले चश्मे, अमेजन एलेक्सा, एयर फिल्टर, इंडक्शन कुक टॉप, एयर फ्रायर, सीएफएल, टेप रिकॉर्डर, ट्रांजिस्टर, सोलर पैनल, हार्ड डिस्क आदि हैं। सौ साल बाद इस कैप्सूल को खोलकर उस सयम लोगों को यह अंदाजा लगेगा कि 20वीं सदी के अंत में और 21वीं सदी के आरंभ में लोग किस प्रकार के सामान इस्तेमाल करते थे। 
 
कैप्सूल को कंक्रीट के एक खाने में रखा गया है। इसे ऊपर से पूरी तरह बंद करने के बाद कीड़े-मकोड़ों और नमी आदि से बचाने के लिए ट्रीटमेंट किया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

गुजरात में बादलों का तांडव, हाईवे जाम, वाहनों की लंबी कतारें, कई जगह रास्ते ही बह गए

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 3 सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

अगला लेख