dharma sangrah
✕

टिकटॉक ने हटाए भारत में 60 लाख से ज्यादा वीडियो

Updated: शनिवार, 13 अप्रैल 2019 (00:29 IST)
नई दिल्ली। एप के जरिए छोटे मनोरंजक वीडियो बनाने की सुविधा देने वाली कंपनी टिकटॉक ने भारत में 60 लाख से ज्यादा वीडियो हटाए हैं। कंपनी का कहना है कि उसने पिछले साल जुलाई से अब तब उसके सामुदायिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वीडियो हटाए गए हैं।
 
कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह टिकटॉक के अपने उपयोक्ताओं को सुरक्षित और सहज महसूस कराने के प्रयासों का हिस्सा है। साथ ही टिकटॉक समुदाय के भीतर सही स्रोत देकर उन्हें सशक्त करने का भी प्रयास है। इसके अलावा टिकटॉक एप का उपयोग 13 वर्ष की आयु से ऊपर के बच्चे ही कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने एक अलग पैमाना बनाया है। कंपनी का कहना है कि यह अतिरिक्त सुरक्षा मानक है ताकि कम उम्र वाले उपयोक्ता इस एप का उपयोग न कर सके।
 
टिकटॉक के निदेशक (वैश्विक लोक नीति) हेलेन लेरच ने कहा कि एक वैश्विक समुदाय के तौर पर सुरक्षा टिकटॉक की प्राथमिकताओं में एक है। इन कदमों से हम अपने भारतीय उपयोक्ताओं के लिए अपने मंच को सुरक्षित और सकारात्मक बनाए रखने की प्रतिबद्धता को फिर से सुनिश्चित करेंगे।
 
कंपनी की ओर से यह घोषणा टिकटॉक सुरक्षा केंद्र खोले जाने के बाद की गई है। साथ ही कंपनी ने धमकी की गतिविधियों से निपटने के लिए हिन्दी, गुजराती, मराठी, बंगाली, पंजाबी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और उड़िया जैसी 10 स्थानीय भाषाओं में मदद के पेज भी शुरू किए हैं। (भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख