Hanuman Chalisa

यह 'तीन तलाक' को खत्म करने का समय : वेंकैया नायडू

शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (16:56 IST)
हैदराबाद। एकसाथ 'तीन तलाक' को संविधान और सभ्यता के खिलाफ बताते हुए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि अब समय आ गया है, जब देश को न्याय, प्रतिष्ठा और समानता की सहायता से इस लैंगिक भेदभाव को समाप्त कर देना चाहिए।
नायडू ने कहा कि एकसाथ 'तीन तलाक' संविधान, कानून, लोकतंत्र के सिद्धांतों और सभ्यता के खिलाफ है। इस तरह के विचार पैदा हो रहे हैं। इस विषय पर बहस हो रही है। पहले ही बहुत अधिक समय बीत चुका है। ऐसे में समय आ गया है, जब देश को आगे बढ़कर भेदभाव खत्म करने और लैंगिक न्याय और समानता लाने के लिए एकसाथ 'तीन तलाक' को समाप्त कर देना चाहिए। हम लोगों को इसे खत्म करना चाहिए। 
 
भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) में आयोजित एक कार्यक्रम से इतर उन्होंने कहा कि यहां तक कि मुस्लिम महिलाएं भी समानता की मांग कर रही हैं। किसी तरह का लैंगिक भेदभाव नहीं होना चाहिए। लैंगिक न्याय होना चाहिए और संविधान के समक्ष सभी बराबर हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि चूंकि उच्चतम न्यायालय अभी इस मुद्दे की छानबीन कर रहा है, ऐसे में वहां कोई भी जा सकता और अपनी चिंता को रख सकता है।
 
समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी तरीके से सब कुछ करेगी। वह इस मुद्दे पर संसद को विश्वास में लेगी। कुछ वर्ग दुष्प्रचार कर रहे हैं कि सरकार पिछले दरवाजे से समान नागरिक संहिता को लागू करने का प्रयास कर रही है। 
 
7 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने पहली बार उच्चतम न्यायालय में मुस्लिमों में प्रचलित एकसाथ 'तीन तलाक', निकाह हलाला और बहुविवाह प्रथा का विरोध किया था और समानता एवं धर्मनिरपेक्षता के आधार पर इन प्रथाओं की समीक्षा की हिमायत की थी। (भाषा)
Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

यूपी में जीवन को दांव पर लगाकर आमजन की सुरक्षा करने वाले कार्मिक सम्मानित

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

अगला लेख