Hanuman Chalisa

जून में बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर...

Updated: सोमवार, 30 मई 2022 (09:30 IST)
कई बार महीना बदलने के साथ कुछ ऐसे बदलाव आते हैं जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालते हैं। हर महीने के शुरुआत के साथ कई नियम बदल जाते हैं। आइए, जानते हैं वो कौनसे नियम हैं जो जून के महीने में बदलने जा रहे हैं, जिसका असर हमारी जेब पर पड़ेगा...

खबरों के अनुसार, 1 जून 2022 से गोल्ड हॉलमार्किंग का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। अब 256 पुराने जिलों के अलावा 32 नए जिलों में भी एसेइंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर्स खुलने वाले हैं। इसके बाद इन सभी 288 जिलों में सोने के गहने की हॉलमार्किंग अनिवार्य हो जाएगी।

1 जून से प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने सेमी अर्बन और रूरल इलाकों के लिए ईजी सेविंग्स व सैलरी प्रोग्राम्स के खातों के लिए औसत मंथली बैलेंस की लिमिट 15 हजार रुपए से बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दी गई है। अगर ग्राहक 1 लाख रुपए का टर्म डिपॉजिट रखता है तो उसे इस शर्त से छूट मिलेगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने कहा है कि आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) के लिए जारीकर्ता शुल्क लागू कर दिया गया है। ये शुल्क 15 जून, 2022 को लागू किया जाएगा।

अगर आप एसबीआई से होम लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो जून महीने की शुरुआत आपके लिए भी खर्च बढ़ाने वाली होगी। 1 जून से एसबीआई की ओर से अपने होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (ईबीएलआर) को 40 बेसिस प्वाइंट (बीपीएस) बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर दिया जाएगा।

1 जून से सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक हालिया नोटिफिकेशन के हिसाब से 1000 सीसी तक की इंजन क्षमता वाली कारों का इंश्योरेंस प्रीमियम 2,094 रुपए होगा। वहीं 1000 सीसी से 1500 सीसी तक की कारों के लिए इंश्योरेंस प्रीमियम 3,416 रुपए होगा। सरकार ने 3 साल के सिंगल प्रीमियम को भी बढ़ाया है। इसी तरह दोपहिया वाहनों के लिए भी इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ा दिया गया है।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख