शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. There is no danger due to rising water level of Yamuna
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 17 जुलाई 2023 (14:40 IST)

यमुना के बढ़ते जलस्तर से कोई खतरा नहीं, आतिशी ने लोगों से की घर न लौटने की अपील

यमुना के बढ़ते जलस्तर से कोई खतरा नहीं, आतिशी ने लोगों से की घर न लौटने की अपील - There is no danger due to rising water level of Yamuna
Atishi: दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि यमुना (Yamuna) का जलस्तर बढ़ रहा है इसलिए लोग राहत शिविरों में ही रहें। उन्होंने बताया कि रविवार को हरियाणा के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर थोड़ा बढ़ गया है।
 
आतिशी ने कहा कि केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि रातोरात यमुना का जलस्तर 206.1 मीटर तक पहुंच सकता है लेकिन इससे दिल्ली के लोगों को कोई खतरा नहीं है। आतिशी ने ट्वीट किया कि लेकिन राहत शिविरों में रहने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अभी अपने घरों में वापस न जाएं। जलस्तर खतरे के निशान से नीचे जाने के बाद ही लोग अपने घरों को लौटें।
 
दिल्ली में दोपहर 12 बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर 205.80 मीटर हो गया जबकि सुबह 9 बजे यह 205.58 मीटर था। रविवार की रात जलस्तर 205.52 मीटर था। यमुना के जलस्तर ने बीते सप्ताह 207.49 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 12 जुलाई को यह 208 मीटर को पार कर गया था। यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
ED की छापेमारी को लेकर स्टालिन ने जांच एजेंसी पर साधा निशाना