dharma sangrah
✕

मोदी के वाराणसी को दहलाने की साजिश, आतंकी नईम गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 29 नवंबर 2017 (11:07 IST)
नई दिल्ली। सुरक्षा एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक कथित सदस्य को मंगलवार को गिरफ्तार किया और दावा किया कि वह थलसेना की शिविरों एवं बिजली परियोजनाओं जैसे अहम प्रतिष्ठानों की रेकी कर रहा था। यह माना जा रहा है कि वह मोदी के संसदीय क्षे‍त्र वाराणसी को दहलाने की बड़ी साजिश रच रहा था। 
 
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान अब्दुल नईम शेख के तौर पर हुई है और वह महाराष्ट्र के औरंगाबाद का रहने वाला है। उसे वाराणसी से गिरफ्तार किया गया और बाद में लखनऊ ले जाया गया। साल 2014 से ही आतंकवाद के एक मामले में शेख की तलाश थी। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच के लिए मामले को एनआईए के हवाले कर दिया गया है।
 
अधिकारियों ने दावा किया कि शेख हिमाचल प्रदेश, खासकर कसोल, भी गया था। कसोल में इसराइली नागरिक अक्सर आते-जाते रहते हैं।
 
सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि शेख को पाकिस्तानी-अमेरिकी डेविड हेडली की तरह रेकी के एक मिशन में शामिल किया गया था। हेडली अमेरिका की एक जेल में 35 साल की सजा काट रहा है। उस पर आतंकवादी गतिविधियों और 2008 के मुंबई हमलों में शामिल होने के आरोप हैं। (एजेंसियां) 
 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख