dharma sangrah

घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, 6 आतंकी ढेर

Updated: सोमवार, 15 जनवरी 2018 (15:36 IST)
श्रीनगर। सेना दिवस मना रहे भारतीय जवानों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए घुसपैठ की कोशिश कर रहे पांच आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए फिदायीन आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते थे। इस ऑपरेशन में छठे आतंकी के मारे जाने की भी खबर है।

हालांकि सेना ने अभी इसकी पुष्टि नहीं कही है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में सेना को मिली यह बड़ी कामयाबी है। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादियों को मार गिराया।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि छ: आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य ने पहले बताया था कि उरी सेक्टर के दुलांजा इलाके में सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के एक संयुक्त अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादी मारे गये हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक शेष पॉल वैद्य ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के ये आतंकवादी दुलांजा उड़ी इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में इन आतंकवादियों को मार गिराया गया। उन्होंने इस बड़ी कामयाबी पर सुरक्षा बलों को बधाई दी। वैद ने एक ट्वीट में कहा था, ‘जैश-ए-मोहम्मद के तीन आत्मघाती आतंकवादी उड़ी सेक्टर के दुलांजा इलाके में घुसपैठ की साजिश के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस/ सेना/ सीएपीएफ के एक संयुक्त अभियान में मारे गये. चौथे आतंकवादी की तलाश जारी है.' डीजीपी ने हालांकि बाद में चौथे आतंकवादी के भी मारे जाने की पुष्टि कर दी थी।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख