Daily Horoscope
✕

सांबा में घुसपैठ का प्रयास किया नाकाम

Updated: सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (19:58 IST)
श्रीनगर। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जवानों ने जम्मू फ्रंटियर पर सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया है, जबकि नौशहरा सेक्टर में पाक सेना की गोलाबारी समाचार भिजवाए जाने तक जारी थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांबा जिले की एक सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने सुबह करीब पांच बजे रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कुछ गतिविधियां देखीं।


उन्होंने बताया कि सैनिकों ने कई राउंड गोलियां चलाईं और रोशनी चमकाई जिससे संदिग्ध आतंकियों को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा व घुसपैठ की उनकी कोशिश विफल हो गई। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सैनिक किसी भी घुसपैठ को नाकाम करने के लिए तैयार हैं। बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स ने 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक फ्लैग मीटिंग का आयोजन किया था बैठक में दोनों देश के सीमा रक्षकों ने शांति बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की थी।

नौशहरा में गोलाबारी : दूसरी ओर नौशहरा सेक्टर में पाक सेना द्वारा जोरदार गोलाबारी की जा रही है। इस गोलाबारी से नुक्सान होने की भी खबर है। कई घरों को क्षति पहुंची है तथा कई पशु मारे गए हैं। हर रोज हो रही गोलाबारी से सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। रविवार रात को पाक सेना ने एकाएक नौशहरा सेक्टर में सैन्य चौकियों को निशाना बनाने के साथ साथ रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर गोलाबारी का सिलसिला शुरू कर दिया।

भारतीय सेना के जवानों ने भी पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन इसके बावजूद भी पाक सेना लगातार भारतीय क्षेत्र को निशाना बनाकर गोलाबारी कर रही है। पाक सेना द्वारा हर रोज की जा रही गोलाबारी से सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दिन-ब-दिन दहशत का माहौल बढ़ता ही जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दस माह से पाक सेना सीमा पार से लगभग हर रोज गोलाबारी करके भारतीय क्षेत्र को निशाना बना रही है। इस गोलाबारी की आड़ में पाक सेना कई बार आतंकवादियों के दल को भी भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवाने का प्रयास कर चुकी है। इस गोलाबारी में अभी तक भारतीय क्षेत्र में 169 मकानों के साथ साथ 12 सरकारी इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख