Hanuman Chalisa
✕

ब्रिटेन की इमारत में हुए धमाके में 4 लोगों की मौत

Updated: सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (19:57 IST)
लंदन। ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में एक भीषण विस्फोट में एक तीन मंजिला इमारत तबाह हो गई। इस घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य जख्मी हो गए। हालांकि पुलिस ने विस्फोट का आतंकवाद से संबंध होने का खंडन किया है। ब्रिटेन के इस शहर में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं।


पुलिस ने लीसेस्टर के हिंकले मार्ग इलाके में कल शाम हुए इस विस्फोट को एक ‘बड़ी घटना’ के तौर पर घोषित किया है। इस मार्ग पर कई आवासीय और व्यावसायिक इमारतें मौजूद हैं। साथ ही यहां गुजराती मूल की आबादी बहुत ज्यादा है। लीसेस्टर लंदन से करीब 140 किलोमीटर दूर है।

पुलिस ने आज बताया कि इमारत में विस्फोट होने के बाद लगी आग में चार लोगों की मौत हो गई। इस इमारत के भूतल पर एक सुपरमार्केट थी और ऊपरी दो मंजिलों पर फ्लैट बने हुए थे। लीसेस्टरशायर पुलिस ने एक बयान में बताया, इस स्तर पर चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और चार लोग अस्पताल में है। उनमें से एक की हालत नाजुक है।

पुलिस अधीक्षक शेन ओनेल ने चेताया है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि आपात स्थिति सेवाएं अभी खोज एवं बचाव अभियान चला रही हैं। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मलबे में कोई फंसा हुआ है या नहीं। लीसेस्टरशायर दमकल एवं बचाव सेवा के समूह प्रबंधक मैट केन ने कहा कि इमारत की तलाशी के दौरान चार लोगों के शव मिले।

ब्रिटिश पुलिस का कहना है कि इस स्तर पर ऐसे कोई संकेत नहीं है कि विस्फोट का कोई रिश्ता आतंकवाद से है। पुलिस ने एक बयान में बताया, ‘पुलिस और लीसेस्टरशायर दमकल व बचाव विभाग की संयुक्त जांच में विस्फोट के कारणों का पता लगाया जाएगा।’

इसमें कहा गया, ‘हम मीडिया और जनता से कहेंगे कि वह घटना की स्थितियों के बारे में अटकलें न लगाएं लेकिन इस वक्त इसके किसी आतंकी घटना से जुड़े होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।’ (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख