sawan somwar

अलर्ट, ISI एजेंट के साथ देश में घुसे 4 आतंकी, 3 राज्यों की सीमाएं सील

Updated: मंगलवार, 20 अगस्त 2019 (10:10 IST)
जम्‍मू कश्‍मीर में अनुच्‍छेद 370 हटने के बाद बौखलाया पाकिस्‍तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। खबरों के अनुसार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट के साथ 4 आतंकी देश में दाखिल हुए हैं। इसकी खुफिया रिपोर्ट सामने आने के बाद राजस्थान और गुजरात बॉर्डर समेत पूरे देश में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। 
 
खबरों के मुताबिक, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वो सीमा पर लगातार गोलीबारी कर रहा है और आतंकियों की घुसपैठ कराने में जुटा हुआ है। पाकिस्तानी आतंकी भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। आतंकियों की घुसपैठ के बाद गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमाओं को सील कर दिया गया है।
 
ये आतंकवादी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट के साथ अफगानिस्तानी पासपोर्ट जरिए भारत में दाखिल हुए हैं। इसके बाद से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाईअलर्ट हो गई हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके, होटल, ढाबा, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों में सघन चेकिंग की जा रही है।
 
इसके अलावा संदिग्ध वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है और उनकी जांच की जा रही है, साथ ही संदिग्ध लोगों पर भी कड़ी निगाह रखी जा रही है। सुरक्षाबलों को पूरी तरह से अलर्ट रहने और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने को कहा गया है।
 
केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के अलर्ट रहने के आदेश दे दिए हैं। इसके बाद अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, राजकोट सहित मेट्रो सिटी में सुरक्षा व्यवस्‍था सख्त कर दी गई है, साथ ही सोमनाथ, अंबाजी, द्वारका और डाकोर सहित अन्य यात्रा धामों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

PNB की करेंसी चेस्ट से निकले 17 करोड़ के जाली नोट, असली नोट गायब कर ऐसे हुआ खेल

हिमालय क्षेत्र में भविष्य में भी ग्लेशियर फ्लड आने का गंभीर खतरा

तमिलनाडु की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी TET पर शिक्षकों को राहत देने की उठी मांग

चांद या मंगल पर कैसा होगा इंसानों का आशियाना? भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने शेयर किया खास 'BHEEM' प्रोजेक्ट का वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख