Daily Horoscope
✕

कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर

Updated: शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (13:11 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य युद्ध जैसी सामग्री बरामद की गई है। मृतक आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है।


सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पुलवामा के हंजन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल तलाशी में लगे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य युद्ध जैसी सामग्री बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि अभी मृतक आतंकवादियों की पहचान का और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। अभी खोज अभियान चल रहा है।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख