1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Terrorist encounter in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

Jammu Kashmir
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में गुरुवार देर रात सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया। सोपोर के वारपुरा इलाके में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है। 
 
बताया जाता है कि देर रात सेना को यहां दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वहां मौजूद आतंकवादियों ने तलाश अभियान चला रहे सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।
 
उल्लेखनीय है कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर शिकंजा कस दिया है। दूसरी ओर सरकार ने भी आतंकियों के मददगारों पर सख्ती शुरू कर दी है।  
अगला लेख
भारत और सऊदी अरब में बढ़ता द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग