sundarkand
✕

जम्मू कश्मीर में हुए कुछ बड़े फिदायीन हमले

Updated: गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019 (19:04 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में दो दर्जन से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों के शहीद होने की घटना के बाद पूरा देश दहल गया है। पूरे देश में हमले को लेकर गुस्सा है। इस हमले से पहले भी जम्मू कश्मीर में फिदायीन हमले हुए हैं। आइए जानते हैं कब और कहां हुए इस तरह के फिदायीन हमले...
 
3 नवम्बर 1999- सेना की श्रीनगर छावनी पर फिदाइन हमला, सेना के 10 जवान शहीद।
9 फरवरी 2001- श्रीनगर के पुलिस कंट्रोल पर आत्मघाती हमला, 9 पुलिसकर्मी मारे गए।
2 मार्च 2001- राजौरी के मंजाकोट में पुलिस पर हमला 19 पुलिसकर्मी मारे गए।
24 अगस्त 2001- पुंछ पुलिस स्टेशन पर हमला 7 पुलिसकर्मी मारे गए।
17 सितम्बर 2001- हंदवाड़ा में एसओजी कैम्प पर हमला 10 पुलिसकर्मी मारे गए।
1 अक्टूबर 2001- कश्मीर के इतिहास में सबसे बड़ा फिदायीन हमला श्रीनगर सचिवालय पर हुआ जिसमें 47 लोग मारे गए। इसमें 4 आतंकी भी मारे गए।
15 मार्च 2003- उधमपुर जिने के गूल इलाके की इंद पुलिस चौकी पर फिदाइन हमला 15 पुलिसकर्मी मारे गए।
17 जनवरी 2019- आतंकियों ने दो दिनों के भीतर घंटाघर लाल चौक, शोपियां पुलिस कैंप में तीन ग्रेनेड हमले किए। इस हमले में असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर इकबालसिंह और दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों सहित छह लोग घायल।
26 जनवरी 2019- गणतंत्र दिवस पर भी आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए कश्मीर में दो जगह हमले किए। पहला हमला पुलवामा के पंपोर और खानमो इलाके में किया गया। आतंकियों ने एसओजी और सीआरपीएफ को निशाना बनाया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मार गिराए, हमले में पांच जवान जख्मी भी हो गए।
30 जनवरी 2019- कुलगाम जिले में आतंकियों ने दमहल हांजीपोरा इलाके में पुलिस के एक दल पर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में तीन नागरिक घायल।
31 जनवरी 2019- कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ की 96वीं बटालियन पर हमला किया था। आतंकियों ने हमले में ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। हमले में दो जवान और पांच नागरिक घायल।
13 जुलाई 2018- कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकी हमला किया था। हमले में एक अफसर सहित एक जवान शहीद हो गया था। आतंकी सीआरपीएफ जवानों पर फायरिंग कर भागे निकले थे।
5 अक्टूबर 2018- श्रीनगर के करफल्ली मुहल्ला में आतंकियों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक शमीमा फिरदौस के निजी सचिव नज़ीर अहमद सहित एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकियों ने दोनों को विधायक के घर पर ही गोली मारी थी।
26 अक्टूबर 2018- कश्मीर के नौगाम में आतंकियों ने सीआइएसएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया था। पावर ग्रिड की सुरक्षा में तैनात जवानों पर आधी रात को यह हमला किया गया था। इसमें एक एएसआइ राजेश कुमार शहीद हो गया था।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख