suvichar
✕

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 2019 का सबसे बड़ा आत्मघाती आतंकी हमला, फोटो देखकर दहल जाएंगे...

Updated: शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019 (12:09 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपुरा के गौरीपुरा में सीआरपीएफ जवानों की बस पर आत्मघाती हमला कर दिया। हादसे में 44 जवान शहीद हो गए और तीन दर्जन के लगभग सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। 
 
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। हताहतों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है। आईईडी विस्फोट में कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
काफिले में 2500 सुरक्षाकर्मी और 70 वाहन शामिल थे। काफिला जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था।
 
इस तरह दिया आतंकी हमले को अंजाम : आतंकियों ने इस इलाके में पहले हाइवे पर लगाई आईईडी में ब्लास्ट किया और फिर सीआरपीएफ जवानों के वाहनों पर ऑटोमैटिक हथियारों से जबरदस्त गोलीबारी की।
 
आत्मघाती हमलावर था आदिल अहमद डार : जैश-ए-मुहम्मद नामक आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि यह एक कार बम फिदायीन हमला था, जिसे गुंडी बाग पुलवामा के आदिल अहमद डार ने अंजाम दिया। उसने अपने आपको भी उड़ा लिया था।

लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख